scorecardresearch
 

देश जानना चाहता है प्रधानमंत्री मोदी और महेश शाह का संबंध: सीएम केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के बाद से ही ओपन फायर कर रहे अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिर से निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि महेश शाह आयकर विभाग की हिरासत में हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या महेश अमित शाह का नजदीकी है?

Advertisement
X
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के बाद से ही ओपन फायर कर रहे अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिर से निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि महेश शाह आयकर विभाग की हिरासत में हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या महेश अमित शाह का नजदीकी है?

केजरीवाल ने कहा कि 'मोदी बताएं देश को कि उसने ये भी कहा है कि पैसा उसका नहीं है और वो खुलासे करने को तैयार है लेकिन आयकर विभाग है कि उससे सवाल ही नहीं करता. में लोग कह रहे हैं कि महेश शाह, अमित शाह का नजदीकी है. ऐसे में उसके मोदी से भी संबंध हो सकते हैं. देश जानना चाहता है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी का भी महेश शाह से कोई संबंध है?'

बीते हफ्ते गुजरात में महेश शाह ने 13,860 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा करते हुए पूरे देश को चौंका दिया था. जब एनफोर्समेंट के अधिकारी महेश को ले जा रहे थे तो उसने ये भी कहा था कि ये पैसा उसका नहीं है बल्कि के खुलासे के लिए उसका इस्तेमाल किया गया है. सूत्र बताते हैं कि अब तक आयकर विभाग को शाह से पूछताछ में कोई सफलता नहीं मिली है.

Advertisement

ने इसके पहले भी आरोप लगाया था कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता ने कहा है कि महेश शाह के प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से नजदीकी संबंध हैं. आखिर आयकर विभाग महेश शाह से कैसी पूछताछ कर रहा है कि कोई बात सामने नहीं आ रही. सीधा सा सवाल है कि मोदी बताएं कि उनके और महेश शाह के बीच क्या संबंध है. महेश शाह का पैसा आखिर किसका है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement