scorecardresearch
 

राजधानी दिल्‍ली में अपराधियों के हौसले बुलंद

देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात ताबड़तोड़ 5 वारदात हुई. दो जगह लूट, तो एक जगह 46 लाख की चोरी. एक सड़क हादसे में युवक की मौत हुई, तो एक जगह पति-पत्नी ने ख़ुद मौत को गले लगा लिया. दिल्ली पुलिस हमेशा की तरह बेबस नजर आई.

Advertisement
X

देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात ताबड़तोड़ 5 वारदात हुई. दो जगह लूट, तो एक जगह 46 लाख की चोरी. एक सड़क हादसे में युवक की मौत हुई, तो एक जगह पति-पत्नी ने ख़ुद मौत को गले लगा लिया. दिल्ली पुलिस हमेशा की तरह बेबस नजर आई.
 
चोरी व लूट की घटनाएं
दिल्ली के वेस्ट पटेलनगर के मकान नंबर 28/66 में टायर कारोबारी हरदेव सिंह, अपने परिवार समेत घर लौटे, तो पैरों तले ज़मीन ख़िसक गई. सारा सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी से साढ़े 39 लाख रुपए और साढ़े 6 लाख के ज़ेवरात ग़ायब थे. दूसरी ओर द्वारका सेक्टर पांच में बेख़ौफ़ लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर बाइक सवार दो दोस्तों से मोबाइल फोन और नगदी छीन ली. विरोध करने पर बदमाशों ने एक लड़के को गोली मार दी.

डॉक्‍टर को गोली मारी
जयपुर के एक डाक्टर नांगलोई में लुट गए. हथियारबंद बदमाशों ने डॉक्टर निखिल को गोली मारकर उसकी लांसर कार लूट ली. डॉ निखिल कांफ्रेंस में शामिल होने दिल्ली आए थे. उन्हें छाती में 2 गोलियां लगी है और हालत नाजुक है.

यातायात अब भी बेकाबू
वारदातों का सिलसिला यहीं नहीं थमा. पटेलनगर में एक और वारदात ने लोगों को सन्न कर दिया. शनिवार दोपहर को ही घर में किराये पर रहने आये पश्चिम बंगाल के एक दम्पत्ति ने ख़ुदकशी कर ली. इससे भी दर्दनाक मंज़र पटेल नगर से कुछ ही दूरी पर करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास दिखा. एक बेक़ाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौद दिया. युवक की मौत मौके पर ही हो गई. हमेशा की तरह पुलिस बेबस और क़ागज़ी खानापूरी करती नजर आयी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement