scorecardresearch
 

केरल: अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त

केरल के अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार के. ए. सबरीनाथन अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं.

Advertisement
X
फाइल फोटो
फाइल फोटो

केरल के अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार के. ए. सबरीनाथन अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं.

मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई और पहले चरण में ही सबरीनाथन ने 1,322 मतों की बढ़त हासिल कर ली. अरुविकरा सीट के के लिए शनिवार को कराए गए मतदान में 77.35 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे.

यह उपचुनाव मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और (बीजेपी) के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष के रूप में देखा जा रहा था. कांग्रेस सांसद जी. कार्तिकेयन के मार्च महीने में निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. उन्होंने 24 सालों तक अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. 31 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार सबरीनाथन उन्हीं के बेटे हैं.

उपचुनाव में 16 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई. केरल में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने चुनाव में जी. कार्तिकेयन के बेटे सबरीनाथन को खड़ा किया था, जबकि माकपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एम. विजय कुमार (67) और बीजेपी ने ओ. राजागोपाल (85) को अपना उम्मीदवार बनाया था.

Advertisement

इनपुट- IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement