scorecardresearch
 

चिंपांजी कार्टून ने अमेरिका में मचाया हंगामा

अमेरिका में इन दिनों न्यूयार्क पोस्ट के एक कार्टून पर बवाल मचा हुआ है. न्यूयार्क पोस्ट में छपे इस कार्टून में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की शक्ल चिंपांजी की तरह दिखाई गई है.

Advertisement
X

अमेरिका में इन दिनों न्यूयार्क पोस्ट के एक कार्टून पर बवाल मचा हुआ है. न्यूयार्क पोस्ट में छपे इस कार्टून में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की शक्ल चिंपांजी की तरह दिखाई गई है.

कार्टून में ओबामा की तरह दिखने वाले चिंपांजी को दो पुलिस अधिकारी मारते हुए नज़र आ रहे हैं. बुधवार के न्यूयार्क पोस्ट अखबार में छपे इस कार्टून की अमेरिका के सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निंदा की है.

कार्टून में अमेरिका को वित्तीय संकट से उबारने के लिए प्रोत्साहन विधेयक का प्रारूप बनाने वाले व्यक्ति को चिंपांजी के रूप में दिखाया गया है. न्यूयार्क पोस्ट में सीन डेलोनास द्वारा बनाए इस कार्टून पर डेमोक्रेटिक सांसदों ने जोरदार आपत्ति की है. डेमोक्रेटिक नेताओं ने अखबार से कार्टून का स्पष्टीकरण मांगा है.

कार्टून में एक पुलिस अधिकारी एक चिंपाजी को गोली मारकर अपने सहकर्मी से कह रहा है कि अगला प्रोत्साहन बिल पेश करने के लिए उन्हें किसी और को खोजना होगा. कार्टून के दूसरी तरफ ओबामा की प्रोत्साहन विधेयक पर दस्तखत करते तस्वीर छपी है. अफ्रीकी अमेरिकियों को पहले बंदर बुलाया जाता है.

Advertisement
Advertisement