सचिन तेंदुलकर भले ही अपने 50वें टेस्ट शतक से चूक गये लेकिन वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन की अपनी पिछली रनसंख्या को पार करने में सफल रहे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.
धोनी अब कप्तान और विकेटकीपर दोनों भूमिकाएं निभाते हुए टेस्ट मैचों में 52.96 की औसत से 1324 रन बना चुके हैं जो टेस्ट क्रिकेट में नया रिकार्ड है. उन्होंने जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के रिकार्ड को तोड़ा जिन्होंने कप्तान और विकेटकीपर रहते हुए 30 पारियों में 49.28 की औसत से 1232 रन बनाये थे.