scorecardresearch
 

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन और जवान शहीद

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टन और एक जवान शहीद हो गया.

Advertisement
X

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टन और एक जवान शहीद हो गया.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ यहां से 60 किलोमीटर दूर चट्टीबांदी में हुई. सेना ने आतंकियों को खदेड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement