scorecardresearch
 

विपक्ष के हमलों के लिए बीजेपी तैयार, 2019 में आर्थिक क्रांति साबित कर जीतने की होगी कोशिश

नोटबंदी के बाद से जहां विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशना बना रहा है वहीं केंद्र में बैठी मोदी सरकार इन मुश्किल हालात को अपने पक्ष में करने की जुगत में है. बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी नोटबंदी को आर्थिक क्रांति साबित कर 2019 के चुनाव में जीत की तैयारी में लग गई है.

Advertisement
X
पीएम मोदी
पीएम मोदी

नोटबंदी के बाद से जहां विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहा है वहीं केंद्र में बैठी मोदी सरकार इस मुश्किल हालात को अपने पक्ष में करने की जुगत में है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी नोटबंदी को आर्थिक क्रांति साबित कर 2019 के चुनाव में जीत की तैयारी में लग गई है.

के खिलाफ विपक्ष के वार और जनता के आक्रोश से केंद्र सरकार अच्छी तरह वाकिफ है. मोदी सरकार ये भी जानती है कि इस कदम से उनको नुकसान होने की भी पूरी संभावना है. इसलिए संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 2 जनवरी को लखनऊ में होने वाली पीएम की रैली गेम-चेंजर साबित होगी.

पार्टी के सूत्रों ने हमारी सहयोगी मेल टुडे को बताया है कि अगले साल जनवरी में के हमले झेल रही केंद्र की बीजेपी सरकार नोटबंदी के मुद्दे पर मंथन करेगी. अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी नोटबंदी के बाद सरकार पर हो रहे हमलों का जवाब देने की मजबूत योजना तैयार करेगी.

Advertisement

इस बीच, पार्टी देश की में आने वाली दो तिमाहियों में मंदी की मार झेलने पर विपक्ष के हमलों के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन नोटबंदी पर केंद्र सरकार परिणामस्वरूप आर्थिक मानकों में उछाल देखे जाने की उम्मीद भी कर रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement