भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा एक कार्यक्रम में न्योता नहीं मिलने पर इस कदर भड़के गए कि उन्होंने अधिकारी को बुरी तरह धमकी दे दी.
विधायक ने भोपाल के जिला पंचायत सीईओ को फोन करके न्योता नहीं मिलने का कारण पूछा. इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर उनके इलाके में रहना है, तो जितना मौत से डर होता, उतने ही डरना नहीं तो लम्बे उलझ जाओगे. फोन पर विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा, 'यदि भगवान भी कहे तो भी कहीं नहीं जाना, जब तक मैं कहूं.'
मामला 28 अगस्त का है, जब विधायक की गैरमौजूदगी में जिला पंचायत सीईओ ने विधायक की विधानसभा में शौचालय का उद्घाटन करवा दिया. इस मामले में विधायक के कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं देने पर वे गुस्से में थे. मीडिया में ऑडियो टेप आने के बाद विधायक के होश ठिकाने आ गए.
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से विधायक के इस्तीफे की मांग की है. अधिकारी ने विधायक की शिकायत आला अधिकारियों से की है.