scorecardresearch
 

विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम उत्तरप्रदेश बंद

पश्चिमी यूपी में बीजेपी ने रविवार को बंद का आह्वान किया है. मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के आरोप में बीजेपी विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने बंद का ऐलान किया है. पश्चिमी यूपी में रविवार के बंद के बाद राज्य के दूसरे हिस्सों में 23 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर बीजेपी धरना-प्रदर्शन भी करेगी.

Advertisement
X
मुजफ्फरनगर में बीजेपी की सियासत
मुजफ्फरनगर में बीजेपी की सियासत

  पश्चिमी यूपी में बीजेपी ने रविवार को बंद का आह्वान किया है. मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के आरोप में बीजेपी विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने बंद का ऐलान किया है. पश्चिमी यूपी में रविवार के बंद के बाद राज्य के दूसरे हिस्सों में 23 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर बीजेपी धरना-प्रदर्शन भी करेगी.

बीजेपी के ऐलान को देखते हुए मुजफ्फरनगर और आसपास एक बार फिर माहौल गर्म होने की आशंका पैदा हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हिंसा भड़काने के लिए राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को जिम्मेवार ठहराया है.

मुजफ्फरनगर हिंसा मामले में अब तक 16 में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. भड़काऊ भाषण देने और विवादित फर्जी सीडी बांटने के आरोपी बीजेपी विधायक संगीत सोम ने शनिवार को भारी ड्रामे के बीच सैकड़ों समर्थकों के साथ जाकर सरेंडर किया, जबकि बीएसपी के विधायक नूर सलीम को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को सबसे पहले बीजेपी विधायक सुरेश राणा को शुक्रवार को लखनऊ में गोमतीनगर से गिरफ्तार किया गया था. तीनों को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

उधर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को मुजफ्फरनगर जाने से प्रशासन ने रोक दिया. रोके जाने से नाराज राजनाथ सिंह ने कहा कि दंगे में सरकार में शामिल लोगों का हाथ है, इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए. राजनाथ सिंह ने प्रदेश सरकार पर जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि 5 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को किस संवैधानिक हैसियत से मुजफ्फरनगर जाने दिया गया था? राजनाथ सिंह बीजेपी सांसदों के साथ आज राष्ट्रपति से मिलकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएंगे.

Advertisement
Advertisement