scorecardresearch
 

भारत में निवेश का बेहतर माहौल मौजूद: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विश्व बैंक से कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में उपयुक्त निवेश का वातावरण तैयार किया है, जिससे पिछले दो सालों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में काफी इजाफा हुआ है.

Advertisement
X
वित्त मंत्री अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विश्व बैंक से कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में उपयुक्त निवेश का वातावरण तैयार किया है, जिससे पिछले दो सालों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में काफी इजाफा हुआ है.

निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार
जेटली ने विश्व बैंक की विकास समिति की 93वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत ने विदेशी निवेश नीतियां उदार की हैं और मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और की प्रमुख पहलों के तहत अर्थव्यवस्था के सभी हिस्सों जैसे कृषि, विनिर्माण एवं सेवाएं में निवेश का बेहद अनुकूल वातावरण तैयार किया है.'

FDI के प्रवाह में 30-40 फीसदी बढ़त
ने कहा कि पिछले दो सालों के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवाह में 30-40 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जिसने भारत को विश्व का सातवां सबसे बड़ा गंतव्य बना दिया है.

Advertisement

समावेशी एजेंडे में लंबी छलांग
अपने संबोधन में जेटली ने कहा कि ने युगांतरकारी पहल शुरू कर विकासात्मक, जलवायु परिवर्तन और समावेशी एजेंडे में खासी लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार दुनिया के सबसे बड़े धनांतरण कार्यक्रम के माध्यम से 15 करोड़ 30 लाख घरों में एलपीजी उपयोग के लिए सीधे उनके बैंक खातों में सब्सिडी पहुंचा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement