scorecardresearch
 

सवाल पर भड़के DMDK चीफ विजयकांत, पत्रकारों पर थूका

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके चीफ जयललिता पर सवाल पूछे जाने से तिलमिलाए डीएमडीके पार्टी के मुख‍िया व तमिल फिल्म अभिनेता विजयकांत ने पत्रकारों पर ही थूक दिया.

Advertisement
X
डीएमडीके चीफ व तमिल फिल्म अभिनेता विजयकांत
डीएमडीके चीफ व तमिल फिल्म अभिनेता विजयकांत

डीएमडीके चीफ व तमिल फिल्म अभिनेता विजयकांत ने पत्रकारों से अमानवीय व्यवहार किया. दरअसल ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल पर वह काफी भड़क गए.

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके चीफ जयललिता पर सवाल पूछे जाने से तिलमिलाए डीएमडीके के संस्थापक नेता व तमिल फिल्म अभिनेता विजयकांत ने पत्रकारों पर ही थूक दिया.

इस शर्मनाक हरकत पर गुस्साए चेन्नई की पत्रकार एसोसिएशन ने की है. दरअसल घटना ये थी कि किसी पत्रकार ने पूछा कि क्या एआईडीएमके फिर से राज्य की सत्ता में आ सकती है? इस बात पर विजयकांत इतने भड़क गए कि पत्रकारों की तरफ थूक दिया. साथ ही यह भी कहा कि पत्रकारों में इतनी हिम्मत नहीं कि वह सीएम जयललिता से यही बात पूछ सकें.

चेन्नई की पत्रकार एसोसिएशन ने डीएमडीके चीफ से माफी मांगने को कहा है. पत्रकार संघ के प्रेजिडेंट एनबी सेतुरमण ने उनकी आलोचना करते हुए यह सवाल उठाया कि क्या विजयकांत इसी तरह अपनी पार्टी के चैनल 'कैप्टन टीवी' पर भी थूक सकते हैं.

Advertisement

पत्रकार एसोसिएशन ने विजयकांत जल्द ही मांफी के संबंध में एक बयान जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि अपने बयान में वे यह कबूल करें कि अज्ञानतावश उनकी तरफ से गलती हो गई, हालांकि अभी इस मामले में विजयकांत की तरफ से कोई भी सफाई पेश नहीं की गई है.

Advertisement
Advertisement