scorecardresearch
 
मनमोहन के आवास के पास प्रदर्शन करने वाले अन्ना समर्थक हिरासत में

राजधानी दिल्ली स्थित उच्च सुरक्षा वाले प्रधानमंत्री आवास के पास से उस समय कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया जब वे अन्ना पक्ष के आह्वान पर मजबूत लोकपाल की मांग को लेकर वहां पर प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे.

Advertisement
X
अन्ना समर्थक गिरफ्तार

आंदोलन से जुड़े अपने अनुभव, खबरें, फोटो हमें

पर भेजें. हम उसे आजतक की वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे.

पुलिस ने छोटे समूहों में आने वाले प्रदर्शनकारियों को सात रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास रोका और उन्हें हिरासत में ले लिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को डीटीसी बस में डाला गया और उन्हें उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र से ले जाया गया.

पुलिस की ओर से हिरासत में लिये गए प्रदर्शनकारी अन्ना पक्ष की ओर से मजबूत लोकपाल की मांग को लेकर वहां प्रदर्शन करने के आह्वान पर वहां एकत्रित हुए थे.

Advertisement
Advertisement