लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे ने 16 अगस्त से जंतर मंतर पर अनशन का ऐलान किया है. लेकिन अन्ना के प्रस्तावित अनशन पर दिल्ली पुलिस की कड़ी नजर है.
अन्ना हजारे की ओर से इस बाबत दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी गई है. जवाब में दिल्ली पुलिस ने अन्ना से पूछा है कि अनशन के दौरान कितने लोग जुटेंगे और अनशन कब तक होगा.
पुलिस ने ये शर्त भी लगाई है कि यदि दो हजार से ज्यादा लोग जुटें तो अनशन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
दिल्ली पुलिस ने अन्ना को नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती.
हालांकि इस मसले पर अभी दिल्ली पुलिस और टीम अन्ना के बीच बातचीत चल रही है.
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो देखने के लिए जाएं पर.