बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मेघालय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वे शिलांग में राज्य के बीजेपी दफ्तर का उद्घाटन भी करेंगे.
दोपहर 12 बजे गारो हिल्स के तिकरीकिल्ला में रैली को संबोधित करेंगे. शाम साढ़े चार बजे शिलांग में बीजेपी दफ्तर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे 7 बजे बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे.
BJP National President Shri will address a public meeting in Garo Hills (Meghalaya) and will also inaugurate the State BJP Office in Shillong.
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice)
बता दें कि मेघालय में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराने के बाद यहां सत्ता पाने की कोशिश में लगी है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक भी तेज हो गई है. हाल ही में कांग्रेस और अन्य दलों के 4 विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा है.