scorecardresearch
 

AAP नेता ने बॉलीवुड सिंगर अभिजीत के खिलाफ दर्ज कराई FIR

अपने बयानों से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अभिजीत को सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की एक नेता से बदतमीजी करना भारी पड़ गया है. मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने गुरुवार को अभिजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement
X
अभिजीत
अभिजीत

अपने बयानों से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अभिजीत को सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की एक नेता से बदतमीजी करना भारी पड़ गया है. मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने गुरुवार को अभिजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने उनके खिलाफ ये ताजा एफआईआर दर्ज कराई है. दरअसल कुछ दिन पहले अभिजीत ने ट्विटर पर महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. जब प्रीति समेत कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर उनके इस रवैये का विरोध किया तो सिंगर ने उनके साथ भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया.

कई धाराओं के तहत केस दर्ज
प्रीति ने जब स्वाति के साथ हुई बदसलूकी को लेकर पुलिस कमिश्नर को ट्वीट किया तो ने उनके साथ गाली-गलौच की. अभिजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement


इससे पहले स्वाति चतुर्वेदी ने भी अभिजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. विवाद तब पैदा हुआ जब अभिजीत ने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या को लव जिहाद का मामला बताया. उन्होंने गलत तरीके से यह संकेत देने की कोशिश की कि उस पर हमला किसी मुस्लिम ने किया. इसके बाद स्वाति समेत कई लोगों ने ट्विटर पर इसका विरोध किया था, जिसके बाद अभिजीत ने पत्रकार को न सिर्फ बेशर्म बुढ़िया कहा बल्कि उनके लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया.

Advertisement
Advertisement