scorecardresearch
 
आज तक को मिला लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़ चैनल का अवार्ड

एनटी अवॉर्ड में भी आजतक छाया रहा. आजतक को मोस्ट पॉप्य्लुर हिंदी न्यूज़ चैनल के अवॉर्ड से नवाज़ा गया.  आजतक ने फिर साबित किया कि वही है दर्शकों की पहली पसंद. वही है सर्वश्रेष्ठ. मोस्ट पापुलर हिंदी न्यूज़ चैनल समेत कुल 4 पुरस्कार आजतक को मिले.

Advertisement
X

ऑपरेशन कलंक, गुजरात दंगों के पीछे की साज़िश को बेनकाब करने वाले तहलका-आजतक के इस ऑपरेशन को बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया है.  आज तक के ऑटो शो, चक्के पे चक्का को नवाज़ा गया है बेस्ट हिंदी ऑटो शो के पुरस्कार से.  बेस्ट प्रोमो का अवॉर्ड भी आजतक की झोली में गया. ये पुरस्कार मिला है बजट के दौरान दिखाए गए कार्यक्रम आपका बजट के प्रोमो को. 
ख़बरिया चैनलों की भीड़ में ये आजतक ही है जिसके पूरे सफ़र में पुरस्कारों की झड़ी लगी रही.  पिछले साल ऑजतक ने बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल के अवॉर्ड्स की हैट्रिक लगाई. और अब एनटी अवॉर्ड में मोस्ट पापुलर हिंदी न्यूज़ चैनल समेत चार चार पुरस्कार हासिल कर इस बात पर मुहर लगा दी, कि जब बात ख़बरों की हो तो सबके दिमाग़ में एक ही नाम उभरता है- आज तक. 
इन पुरस्कारों के लिए आजतक अपने तमाम दर्शकों और केबल ऑपरेटर्स को तह ए दिल से शुक्रिया अदा करता है जिन्होंने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया. 

Advertisement
Advertisement