scorecardresearch
 

उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी के साथ भाजपा में लौट सकती हैं उमा भारती

उत्तरप्रदेश में नेतृत्व संकट से जूझ रही भाजपा को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में विश्वास बहाल करने के उद्देश्य से ‘फायर ब्रांड’ नेता उमा भारती की पार्टी में जल्द वापसी हो सकती है. इस विषय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उनसे चर्चा की है.

Advertisement
X

उत्तरप्रदेश में नेतृत्व संकट से जूझ रही भाजपा को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में विश्वास बहाल करने के उद्देश्य से ‘फायर ब्रांड’ नेता उमा भारती की पार्टी में जल्द वापसी हो सकती है. इस विषय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उनसे चर्चा की है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लाग में इसके बारे मे लिखा है. आडवाणी ने लिखा, ‘2004 के लोकसभा में हमारी पराजय अतिआत्मविश्वास और आत्ममुग्धता के कारण हुई. केंद्र में हमारे शासन के दौरान पार्टी का संगठनात्मक नेटवर्क भी कमजोर हुआ. उत्तरप्रदेश एक ऐसा राज्य था जहां 2004 और 2009 में हमारा प्रदर्शन काफी खराब रहा.’ उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व संभालने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने पहले बयान में उन नेताओं के प्रति खेद जताया जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन बाद में राह अलग कर ली.

Advertisement

आडवाणी ने लिखा कि गडकरी ने उनसे ऐसे नेताओं को पार्टी में वापस लाने के बारे में बात की और विशेष तौर पर जसवंत सिंह और उमा भारती का उल्लेख किया.

उन्होंने लिखा, ‘मैंने जसवंत सिंह से बात की. वह वापस लौट आए और पूर्व की तरह सक्रिय हो गए.’ आडवाणी ने लिखा ‘नितिन गडकरी ने स्वयं उमा भारती से बात की. इसके बाद उमा ने मुझसे बात की. मेरी सलाह पर वह उत्तरप्रदेश में पार्टी इकाई को मजबूत बनाने पर राज़ी हो गई.’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जैसा की उन्होंने पूर्व में कहा है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी कमजोर हुई है, तो उमा भारती उत्तरप्रदेश से चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्रूक्त की.

आडवाणी ने कहा, ‘उमा ने मुख्यधारा में लौटने से पहले पार्टी अध्यक्ष से कुछ समय मांगा है.’

Advertisement
Advertisement