शहर के वाग्ले एस्टेट इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने फ्लैट में मृत पाए गए. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं.
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती आधी रात आंनदीबाई हालंकर (65), शिवशंकर हालंकर (40) तथा वसंती हालंकर (43) अपने फ्लैट में फर्श पर मृत पाए गए.
पुलिस के अनुसार, इन लोगों के साथ एक और व्यक्ति भी रहता था और उसका पता लगाया जा रहा है. इस बीच, अपुष्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि परिवार के सदस्य मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. हालांकि जांचकर्ताओं ने हत्या की आशंका से इनकार किया है.