scorecardresearch
 

नितिन गडकरी के समर्थन में उतरी बीजेपी

बीजेपी ने शुक्रवार रात पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के इस्तीफे को लेकर अटकलों को विराम दिया.

Advertisement
X
प्रकाश जावडेकर
प्रकाश जावडेकर

बीजेपी ने शुक्रवार रात पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर अटकलों को विराम दिया.


अपनी कंपनी को लेकर सवालों के घेरे में आए गडकरी के अध्यक्ष बने रहने के लिए पार्टी ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन जताया और उनके इस्तीफे को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों को निराधार और गलत बताया.

बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि नितिन गडकरी ने किसी भी तरह की जांच का प्रस्ताव खुद ही दिया है, इसलिए पार्टी की सर्वसम्मति से यह राय है कि वह उनके समर्थन में है.


उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे की सभी मीडिया अटकलें निराधार और गलत हैं. गडकरी ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, महासचिव विजय गोयल और जावडेकर सहित कुछ प्रवक्ताओं के साथ बैठक की जिसके बाद जावडेकर का यह बयान आया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement