दिल्ली मेट्रो की सेवा होली के दिन गुरुवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगी. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.
दिल्ली मेट्रो के छह मार्गो पर होली के दिन दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवा का संचालन नहीं होगा. ये मार्ग हैं दिलशाद गार्डन से रिठाला, जहांगीर पुरी से हूडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर 21, वैशाली से यमुना बैंक, इंद्रलोक से मुंडका और केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर.
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, 'मेट्रो रेल की सेवा गुरुवार को दो बजे ही शुरू होगी और उसके बाद सामान्य रूप से संचालित की जाएगी.'
दयाल ने कहा कि मेट्रो फीडर बस गुरुवार को पूरे दिन नहीं चलेगी.
दिल्ली मेट्रो की रेलगाड़ियां एक दिन में 2,400 फेरियां लगाती हैं और किसी भी कार्यदिवस को लगभग 18 लाख यात्रियों को ढोती हैं.