scorecardresearch
 

14 अक्‍टूबर 2011: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
मायावती
मायावती

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
10.40 PM: बीजेपी में कई लोग पीएम के योग्‍य: नितिन गडकरी.
09.40 PM:
हैदराबाद वनडे: भारत ने इंग्‍लैंड को 126 रनों से हराया.
08.30 PM: कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इस पर कोई दूसरा विचार नहीं हो सकता: कांग्रेस.
07.30 PM: दिल्ली की एक अदालत ने एम्स में भर्ती राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की पत्नी पंकजा सिंह को अस्पताल में उनकी देखभाल करने की अनुमति दे दी.
07.00 PM: नौसेना मानव संसाधनों की गंभीर कमी का सामना कर रही है और वह तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण के चलते उत्पन्न हो रही जरूरतों की पूर्ति के लिये अगले कुछ वषरें में अपने कर्मियों की संख्या में 15 फीसदी का इजाफा करेगी.
06.00 PM: कांग्रेस ने कभी मीरा कुमार ने पिता बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका था तो हो सकता है कि वो मीरा कुमार या सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस कुछ समय के लिए पीएम बनाए लेकिन इसका दलितों पर कुछ असर नहीं होगाः मायावती.
05.52 PM: .
05.50 PM: यूपी के पुनर्गठन के पक्ष में हैं मायावती. मायावती ने पू्र्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की अनुशंसा की है.
05.24 PM: कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी हैः मायावती.
05.24 PM: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, विपक्षी पार्टियां जातिवादी.

05.24 PM:
बीजेपी नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा, मूर्तियां लगाने के लिए जनादेश नहीं.
05.13 PM: नोएडा: मुख्‍यमंत्री मायावती ने पार्क का उद्धाटन किया, पार्क का नाम है 'दलित प्रेरणा स्‍थल'

05.10 PM:
नोएडा: मुख्‍यमंत्री मायावती पार्क पहुंची,  पार्क का उद्धाटन करेंगी थोडी़ देर में.
04.20 PM: अरविंद केजरीवाल ने कहा, कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है और इस मसले का हल लोकतांत्रिक तरीके से हो.
04.18 PM: केजरीवाल ने कहा कि प्रशांत भूषण टीम अन्‍ना के सदस्‍य बने रहेंगे. केजरीवाल ने कहा कि प्रशांत पर हमला बयान के कारण नहीं हुआ था बल्कि इस हमले के पीछे किसी की सोची समझी साजिश है.
04.16 PM: अधिवक्ता प्रशांत भूषण पर सुप्रीम कोर्ट स्थित उनके चैम्बर में कथित तौर पर हमला करने को लेकर गिरफ्तार तीन लोगों को दिल्ली की अदालत में जमानत मिली.
03.50 PM: कानपुर:  शराब की दुकान के सेल्समैन शराब पीकर आपस में भिड़े, एक की मौत.
03.30 PM:
यूपी: कानपुर में वाहन चेकिंग के बहाने प्रेमी युगलों को लूटने वाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
03.18 PM: दिल्‍ली के जनकपुरी में टेम्‍पो पलटा, 6 लोग जख्‍मी.
03.13 PM: कैश फॉर वोट मामले में भगोरा, कुलस्‍ते और कुलकर्णी की जमानत याचिका पर 21 अक्‍टूबर को आएगा फैसला.

02.51 PM:
भारत का पहला विकेट गिरा, पार्थिव रन आउट.
02.17 PM: भारत ने टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी का फैसला.
01.23 PM: इलाहाबाद में एटीम वैन लूटी गई, दो गार्डों को गोली मारी.
12.16 PM: कश्‍मीर भारत का अंग है और रहेगा: अन्‍ना
12.07 PM: जयपुर के गोविंद जौहरी पर डेढ़ करोड़ के नकली जेवर बेचने का आरोप लगा.
12.02 PM: एचसीएल के मालिक को जौहरी ने लगाया चूना, गिरफ्तार.
11.40 AM: अन्‍ना हजारे ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पत्र में आश्‍वासन दिया है कि संसद के शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल लाया जाएगा.
11.22 AM: महाराष्‍ट्र: गोंदिया में पुलिस-नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़
11.05 AM: सतना में आडवाणी की रथयात्रा से पहले बुधवार को बांटे गए थे नोट. इस बारे में सांसद गणेश सिंह पर आरोप लगाया गया है.
10.55 AM: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि आरटीआई कानून की गहन समीक्षा की जरूरत है.
10.49 AM: ताजा हालात को लेकर सिविल सोसायटी की बैठक जारी.
09.52 AM: नोएडा: शांति भूषण के घर सिविल सोसायटी की बैठक शुरू. बैठक में अरविंद केजरीवाल, मेधा पाटकर मौजूद हैं.
09.44 AM: विस्फोटकों से भरी कार के गुनहगारों का कोई सुराग नहीं.

08.01 AM: बांदा में बाल-बाल बचे राहुल गांधी, मुआयना करने के 20 मिनट बाद ही ढह गया पुल का एक हिस्सा.

08.00 AM: नोएडा में आज मायावती करेंगी 700 करोड के पार्क का उद्घाटन, शहर में कई जगहों पर जाम की आशंका.
चेहरा पहचानें, जीतें ईनाम. भाग लेने के लिए

 

07.40 AM: समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिग्विजय सिंह को कड़ा पत्र लिखा. अन्‍ना ने कहा कि कांग्रेस में कई नेताओं की नीयत साफ नहीं है.
07.35 AM: हिसार उपचुनाव के एग्जिट पोल में अन्ना का असर, एचजेसी-बीजेपी गठबंधन आगे, सी-वोटर का सर्वे.

07.30 AM: दिल्ली में विस्फोटको से भरी कार के गुनहगारों का सुराग नहीं, सीसीटीवी की तस्वीरें खंगालने में जुटी सुरक्षा एंजेसियां.
07.25 AM: शिवानी भटनागर मौत के मामले में बरी हुए आरके शर्मा ने रिहाई के बाद पहली बार खोली जुबान, कहा कोर्ट का फैसला मेरे लिए दिवाली का उपहार. 

07.20 AM: इंग्लैंड से बदला लेने के लिए तैयार टीम इंडिया, आज हैदराबाद में होगा पहला वन डे मुकाबला.
07.15 AM: मुंबई में भारी बारिश से गिरा पेड़, ठाणे में दो लोगों की मौत, 25 घायल.

07.10 AM: एचपीसीएल और किंगफिशर में बकाए का विवाद सुलझा, एयरलाइन ने शुरू की नियमित उड़ानें.

Advertisement

07.02 AM: दिल्ली में रोबोटिक सर्जरी से देश का पहला डोनर ट्रांसप्लांट किया गया.
 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement