scorecardresearch
 

फैक्टरी में आग: छह लोगों की मौत, तीन झुलसे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में आज तड़के एक बैग निर्माण फैक्टरी में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये.

Advertisement
X

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में आज तड़के एक बैग निर्माण फैक्टरी में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नाका के रस्सी बटान टोला की गधे वाली गली में स्थित साबिर हुसैन नामक व्यक्ति की बैग निर्माण फैक्टरी में तड़के करीब तीन बजे आग लग गयी जिससे उठे धुएं में दम घुटने से फारूक, जहररुद्दीन, सिराजुद्दीन, नईमुद्दीन, अशफाक तथा साहिबे नामक व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इशरत, शादाबा और अकील को जलती फैक्टरी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया.

सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है. हालांकि माना जा रहा है कि यह आग बीड़ी या सिगरेट के कारण लगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement