scorecardresearch
 

यूपी चुनाव-2012 में किसी पार्टी से गठबंधन नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस महा‍सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी.

Advertisement
X
दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महा‍सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी.

दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी उम्‍मीदवारों के नाम पर चर्चा कर रही है. चुनाव में युवाओं और नए चेहरों को मौका दिया जाएगा.

चुनाव अभियान की शुरुआत के बहाने दिग्विजय ने मायावती व बसपा के साथ-साथ बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि रामदेव उत्तर प्रदेश में अनशन पर बैठने को आतुर हैं, जबकि उन्‍हें वहां भ्रष्‍टाचार नजर नहीं आ रहा है. ऐसा लगता है कि मायावती और रामदेव दोनों एक ही सिक्‍के के दो पहलू हैं.

दिग्विजय सिंह ने तल्‍ख अंदाज में कहा कि यूपी में माफियाराज है. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की नई जमीन अधिग्रहण नीति में कई खामियां हैं, जिन्‍हें दूर करने की जरूरत है. प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि बसपा नेताओं के खिलाफ चार्जशीट तैयार किया जाएगा.

Advertisement

बहरहाल, दिग्विजय सिंह के जुबान की तल्‍खी कायम है और देश का सियासी पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है.

Advertisement
Advertisement