scorecardresearch
 
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में TMC दफ्तर पर गोलीबारी, दो की मौत, तीन घायल

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दफ्तर पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई.

Advertisement
X
अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक पर दो हमलावरों ने पार्षद ए. पूजा के नयाखुली स्थित कार्यालय दफ्तर पर बम फेंका और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें पूजा के पति श्रीनू नायडू और गोविंद राव सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

नायडू और गोविंद को कोलकाता के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं तीन अन्य घायलों को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नायडु ने 2015 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन फिर बाद में वह तृणमूल में शामिल हो गए थे.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और वहां एक पुलिस पिकेट स्थापित की गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement