scorecardresearch
 

केरल से एक महीने से लापता हैं 15 मुस्लिम लड़के, ISIS में शामिल होने का शक

बीते 6 जून से सभी लड़के लापता हैं. इनमें 11 लड़के कासरगोड़, जबकि 4 पलक्कड़ से हैं. लड़कों के परिजनों ने अभी तक पुलिस में इस बाबत कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.

Advertisement
X
केरल के सीएम से लगाई मदद की गुहार
केरल के सीएम से लगाई मदद की गुहार

केरल के कासरगोड़ और पलक्कड़ के 15 मुसलमान लड़के बीते एक महीने से लापता हैं. आशंका जाहिर की जा रही है ये पढ़े-लिखे लड़के सीरिया जाकर इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गए हैं. लड़के घर से यह कहकर निकले थे कि वे नौकरी की तलाश में जा रहे हैं. मामले में स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की है.

जानकारी के मुताबिक, बीते 6 जून से सभी लापता हैं. इनमें 11 लड़के कासरगोड़, जबकि 4 पलक्कड़ से हैं. लड़कों के परिजनों ने अभी तक पुलिस में इस बाबत कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. सभी लड़के पढ़े-लिखे हैं और एक-दूसरे को जानते हैं. इनमें डॉक्टर और इंजीनियर भी शामिल हैं.

'बहुत धार्मिक हो गए थे लड़के'
लड़कों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है, जबकि स्थानीय नेताओं का कहना है कि बीते कुछ समय से अचानक वे सभी 'बहुत धार्मिक' हो गए थे.

Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनमें से एक लड़के की फैमिली को कुछ दिन पहले एक वाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, 'हम अपनी आखिरी तक पहुंच गए.'

स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है, वहीं इलाके के सांसद पी. करुणाकरन ने कहा कि लापता लड़कों को खोजने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की मदद ली जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement