एक सवाल जिसके जवाब ने अशोक गहलोत को दंग कर दिया. जयपुर का बिरला ऑडिटोरियम जहां शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक प्रश्न ने उनकी ही सरकार में चल रहे ट्रांसफर पोस्टिंग के भ्रष्टाचार को बेपर्दा कर दिया. मौका था राजस्थान सरकार के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का जिसमें राज्य के स्कूलों में बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था. इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टीचरों काहौसला बढ़ा रहे थे. इसके बाद गहलोत ने वो पूछ लिया जिसके बदलने में उन्हें वो जवाब मिला जिसकी उम्मीद उन्हें सपने में भी नहीं होगी. अपने संबोधन में गहलोत ने समारोह में मौजूद शिक्षकों से पूछा कि क्या ट्रांसफर के लिए उन्हें पैसे खिलाने पड़ते हैं? खुले मंच से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूछे गए इस सवाल को वहां मौजूद शिक्षकों ने एक सुनहरा मौका माना और पूरी ताकत से कह दिया कि हां हमारा ट्रांसफर बिना पैसे लिए नहीं होता है. देखें ये वीडियो.
In a program held at Birla Auditorium in Jaipur, CM Ashok Gehlot was left stunned after the corruption of transfer posting going on in his own government was exposed blatantly. The occasion was the Rajasthan Government's State Level Teacher Award Ceremony, in which the teachers who did excellent work in the schools of the state were called to be honored. In his address, Gehlot asked the teachers present at the function whether they had to pay money for the transfer. In response to this, a teacher present openly said yes, our transfer is not done without taking money. Watch this video.