scorecardresearch
 

राजस्थान विधानसभा चुनाव: आदर्श नगर से रफीक खान जीते

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान ने जीत हासिल की है. 200 सीटों वाली विधानसभा में 199 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान हुए थे. आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से अशोक परनामी और कांग्रेस से रफीक खान मैदान में थे.

Advertisement
X
विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान ने जीत हासिल की है. 200 सीटों वाली विधानसभा में 199 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान हुए थे. आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से अशोक परनामी और कांग्रेस से रफीक खान मैदान में थे.

दरअसल जयपुर जिला भी बीजेपी का गढ़ माना जाता है. जयपुर जिले में 19 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें एक सीट पर कांग्रेस, 16 सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर निर्दलीय और एक सीट पर एनपीपी [नेशनल पीपुल्स पार्टी] का कब्जा है. वहीं इसमें जयपुर शहर की सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी.

आदर्श नगर सीट जयपुर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीट है, जहां 16.09 एससी और 3.92 फीसदी एसटी वर्ग के लोग रहते हैं. 2007 की वोटिंग लिस्ट के अनुसार यहां 234603 मतदाता और 218 मतदाता केंद्र हैं. यह जयपुर की उन सीटों में से एक है, जहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या करीब 80-90 हजार है. साथ ही यहां उम्मीदवारों में जीत का फासला ज्यादा वोटों का नहीं है, इसलिए यह कड़ा मुकाबला हो सकता है.

Advertisement

2013 विधानसभा चुनाव

आदर्श नगर से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस के माहिर आजाद को 3803 वोटों से हराया था. इस दौरान अशोक परनामी को 70201 और माहिर आजाद को 66398 वोट हासिल हुए थे. वहीं कुल 202686 मतदाताओं में से 147399 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

2008 विधानसभा चुनाव

वहीं 2008 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अशोक परनामी ने कांग्रेस के माहिर आजाद को हराया था. इस दौरान अशोक परनामी को 52983 और माहिर आजाद को 51265 वोट हासिल हुए थे.

विधानसभा का समीकरण

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile. Standard SMS Charges Applicable.

Advertisement
Advertisement