पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के चलते हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है. 5 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के 2,787 मामले सामने आए हैं, जिस पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 710 एफआईआर दर्ज की हैं. संगरूर समेत कई जिलों में धुएं और धुंध के कारण दृश्यता कम हो गई है.