पंजाब के संगरूर में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और जिले में धरनों और प्रदर्शनों का सिलसिला तेज हो गया है. 5994 शिक्षक भर्ती और 646 पीटीआई भर्ती से जुड़े बेरोजगार युवा और शिक्षक अपनी मांगों को लेकर टावरों पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि उनके साथी नीचे स्थायी मोर्चा लगाकर धरने पर बैठे हैं.