पंजाब की राजनीति में इन दिनों काफी गर्माहट देखने को मिल रही है. खासकर रवनीत सिंह बिट्टू पर हुए कथित हमले के बाद से राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. इसी कड़ी में लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के बाहर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, यूनिवर्सिटी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू अपने हाथों में टमाटर लेकर वहां पहुंच गए. जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला वहां से गुजरने लगा, रवनीत सिंह बिट्टू ने सुरक्षा घेरा तोड़कर काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.