पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस और अन्य 8 ठिकानों पर सीबीआई ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. दरअसल, हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी. इस फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है, जहां जल्द ही इस पर सुनवाई होनी है. सीबीआई की इस छापेमारी के केंद्र में मुख्यमंत्री के करीबी और ओएसडी राजवीर घुमन हैं. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही पंजाब पुलिस को कई पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने को कहा था.