आज तीन राज्यों में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है. 9 अप्रैल को असम समेत तीन राज्यों में वोट डाले जाएंगे. असम में सबसे ज्यादा घमासान देखने को मिल रहा है. असम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे. रिंकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया गया था. साथ में दुबई में दो प्रॉपर्टी होने का भी आरोप लगाया था. इसको लेकर असम की राजनीति गरमाई हुई है. साथ ही पवन खेड़ा मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं.