scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/11
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज सहयोगी दल भाजपा में एकमात्र नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/11
शनिवार रात श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन का निधन हो गया. नादियाड़ के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/11
बाल ठाकरे ने सुषमा स्‍वराज को आदर्श प्रधानमंत्री वाला व्‍यक्तित्‍व बताया तो एनडीए के संयोजक और जेडीयू के मुखिया शरद यादव ने कहा कि एनडीए का प्रधानमंत्री शिवसेना तय नहीं करेगा.
Advertisement
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/11
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने 100वें अभियान के तहत रविवार को पीएसएलवी सी-21 का प्रक्षेपण कर दिया. रविवार की सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर यह प्रक्षेपण किया गया.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/11
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संपत्ति पिछले साल की तुलना में दोगुना बढ़ कर करीब 10.73 करोड़ की रुपये हो गई है लेकिन उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगी उनसे कहीं अधिक अमीर हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मंत्रियों की संपत्ति की अद्यतन सूची के अनुसार, अमीर कैबिनेट मंत्रियों में जहां प्रफुल पटेल की संपत्ति 52 करोड़ रूपये की है तो वहीं शरद पवार की संपत्ति 22 करोड़ रूपये की है.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/11
सोने की कीमतों में तेजी ने निवेशकों पिछले एक साल में 15 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जबकि इस दौरान शेयर में निवेश करने वाले लोगों को ना के बराबर रिटर्न मिला.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/11
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग उन्हें ‘पागल’ कहते हैं, पहले उन्हें उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/11
बिहार के लोगों को निशाना बनाने और उन्‍हें मुंबई से खदेड़ने की बात करने वाले ठाकरे परिवार पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पलटवार किया है. ठाकरे परिवार को कड़ा तेवर अपनाते हुए लालू यादव ने कहा है कि वो क्‍या बिहारियों को घुसपैठिया कहेंगे वो तो खुद घुसपैठिया है.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/11
दिल्ली पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह व्यक्तियों को कथित रूप से 1.92 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार करके नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया.
Advertisement
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/11
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जल्दी लोकसभा चुनाव की संभावनाओं के सवालों को टालते हुए कहा कि यह पार्टियां और नेताओं के रवैये पर निर्भर करता है. उनका यह बयान तब आया है जब कुछ दिन पहले ही संसद का मॉनसून सत्र लगातार बाधित रहने के बाद स्थगित हुआ है.
09 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/11
बाबा रामदेव ने नाम लिये बिना कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वह पीछे से घिनौने आरोप लगाना बंद करें और मीडिया के सामने हमसे सीधे सवाल जवाब करें.’
Advertisement
Advertisement