scorecardresearch
 

11 सितंबर 2012: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का अपडेशन.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

10.23 PM: न्‍यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को हराया.
08.33 PM: न्‍यूजीलैंड ने भारत को दी 168 रनों की चुनौती.
08.18 PM: भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट श्रृंखला का रास्‍ता साफ हो गया है. अब 25 दिसंबर 2012 से 6 जनवरी 2013 के बीच भारत और पाकिस्‍तान वनडे सीरीज खेलेंगे.
08.13 PM: न्यूजीलैंड को चौथा झटका, मैकुलम आउट.
07.56 PM: न्‍यूजीलैंड को तीसरा झटका, केन विलियमसन आउट
07.35 PM: कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्‍म हो चुकी है. बैठक में फैसला किया गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी. कांग्रेस अभी दाम बढ़ाने के पक्ष में नहीं है.
07.00 PM: असीम त्रिवेदी का जमानत लेने से इनकार.
06.32 PM: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला. वीरेंद्र सहवाग और भज्जी टीम में नहीं.
06.07 PM: बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी की रिहाई के आदेश दे दिए हैं.
04.42 PM: कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक शुरू. प्रधानमंत्री निवास पर हो रही है बैठक.
04.20 PM: कांग्रेस ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कौन से मॉडल की बात कर रहे हैं मोदी. कांग्रेस के प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने कहा, बीजेपी झूठा गुजरात दिखा रही है और गुजरात में जनता परेशान है.
03.35 PM: फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज. डायरेक्टर कबीर खान ने दर्ज कराई FIR. फिल्म 'एक था टाइगर' की कहानी चोरी होने का मामला.
01.50 PM: असीम त्रिवेदी कार्टून मुद्दाः देशद्रोह के मुद्दे पर कानूनी सलाह ले रही है मुंबई पुलिस
01.26 PM: दिल्ली के खयाला में सामूहिक बलात्कार की घटना. चार में से 1 आरोपी गिरफ्तार 3 की तलाश जारी. पूर्वोत्तर की लड़की के साथ हुआ बलात्कार.
01.19 PM: तेल कीमतों पर लेना होगा कड़ा फैसलाः जयपाल रेड्डी.
01.00 PM: दिल्ली की अदालत ने गीतिका आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ाई.
12.21 PM: नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा शुरू. कहा, जो मन में आता है बोलते हैं कांग्रेसी नेता. कहा पिछले 10 साल में की है काफी मेहनत और पूरे देश ने देखा है गुजरात का उजाला.
12.19 PM: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि असीम त्रिवेदी पर से शुक्रवार तक केस हटाया जाए वरना शनिवार को इसके खिलाफ धरना किया जाएगा.
12.15 PM: नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा शुरू. कहा कि गुजरात में उनकी मेहनत बोल रही है. साथ ही कहा पूरे देश में गुजरात का पलड़ा भारी है.
12.07 PM: दिल्ली सरकार ने प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. प्लास्टिक बैग की खरीद और बिक्री दोनों पर रोक लगा दी गई है.
11.02 AM: मीडिया रिपोर्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, मीडिया रिपोर्टिंग पर गाइडलाइंस नहीं. पीड़ित-आरोपी चाहे तो रोक हो सकेगी संभव.
10.56 AM: चेन्नई में कुडनकुलम परमाणु प्रोजेक्ट के विरोध में बस पर पथराव, 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार.
10.45 AM: ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा. पटना में अन्ना समर्थकों का हंगामा.
10.09 AM: दिल्ली में सिग्नल की खराबी के चलते मेट्रो सेवा में देरी. रिठाला-दिलशाद गार्डन मेट्रो 30 मिनट लेट.
09.32 AM: CCPA की आज शाम 5 बजे बैठक. पेट्रोल, डीजल और गैस सब्सिडी पर होगी चर्चा.
09.00 AM: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेहसाणा से विवेकानंद युवा विकास यात्रा पर निकलेंगे.
08.15 AM: बीजेपी नेता सुषमा स्वराज खंडवा में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगी.
08.05 AM: मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और सपा के अन्य 80 कार्यकर्ता आज कोलकाता पहुंचेंगे. बुधवार से होनी है सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.
08.00 AM: गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पूरी, सुनवाई आज.
07.30 AM: चेन्नई में आज शाम होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच.
07.15 AM: कोर्ट में चल रहे मामलों की मीडिया रिपोर्टिंग के दिशा निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज.
07.00 AM: राहुल गांधी आज असम के दौरे पर.

Advertisement
Advertisement