देशभर में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की आगामी हड़ताल को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सरकारी बैंकों की कई यूनियनों ने इस महीने की 28, 29 और 30 तारीख को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. इससे पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, इस बीच सरकार ने एक राहत भरा फैसला लिया है. सरकार के निर्देशानुसार 27 सितंबर यानी रविवार को बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी और वहां सामान्य रूप से कामकाज होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी इसका समर्थन किया है और सभी बैंकों तथा एटीएम से जुड़ी शाखाओं को चालू रखने का निर्देश जारी किया है.