Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है. प्रयागराज में पारा 45.5 डिग्री और वाराणसी में 45 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.