लखनऊ में मानसून की पहली बारिश ने चिनहट इलाके में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है. फैज़ाबाद रोड से सटे इस इलाके में बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स और रेजिडेंशियल एरिया हैं, लेकिन बारिश ने सड़कों को नदियों में बदल दिया है. बारिश के बाद यहां एड़ी से ऊपर तक पानी भरा दिखा.स्थानीय लोग पानी निकलने का इंतजार करते दिखे.