पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी का सीधा प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है. उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं अब दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही हैं. इस वजह से यहां का मौसम ठंडा और सर्द हो गया है. बर्फबारी के कारण पहाड़ों की ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही हैं, जिससे क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है.