राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बीजेपी नेता और राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विनय कटियार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने ने कहा कि उनकी पीएम मोदी से बात हुई हैं और इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जेल जा सकते हैं. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को जांच के लिए गठित SIT ने अयोध्या में करीब 8 घंटे तक मैराथन जांच की है. इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गई है.