कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भारत के लोकतंत्र पर खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला सबसे बड़ा जोखिम है. राहुल गांधी ने अपने बयान में चीन की अर्थव्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत को उत्पादन बढ़ाने के लिए चीन से सीखना चाहिए. उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और केंद्रीकृत भ्रष्टाचार को अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक बताया.