राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. उनके साथ राज्यसभा के कई सांसदों के भी पार्टी छोड़ने की खबर है, जिससे AAP को बड़ा झटका लगा है.चड्ढा ने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई थी और वैचारिक मतभेद बढ़ गए थे. पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस करने का आरोप लगाया है.