देश में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों का गुस्सा चरम पर है. इंडिया ब्लॉक के घटक दल आज दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर एक बड़ा संयुक्त विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं. इस प्रदर्शन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, राजद, एनसीपी और आरएसपी जैसे प्रमुख विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं. आज के इस 'हल्ला बोल' आंदोलन में आम आदमी पार्टी भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेगी.