तृणमूल कांग्रेस के ज्यादातर सांसदों के पाला बदलने की खबरों के बीच पार्टी के एक और सांसद कीर्ति आजाद ने साफ कर दिया है कि वो दीदी (ममता बनर्जी) के साथ डटे हुए रहेंगे. इस दौरान जब उनसे अपने पास एयरगन रखने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी का कोई गुंडा आ गया तो उनसे बचने में मदद मिलेगी क्योंकि सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है.