दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है और आज भी इसके जारी रहने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, इंडिया गठबंधन के बड़े नेता इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे. दोपहर 3:00 बजे गठबंधन के सभी सांसदों को सेंट्रल हॉल में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है. विपक्षी दलों का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी शामिल हैं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांग रहा है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.