महाराष्ट्र के नागपुर में पूर्व मंत्री बच्चू कडू की अगुवाई में हजारों किसान कर्ज माफी और फसल बोनस जैसी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि सरकार ने वादा पूरा नहीं किया और वे नारा लगा रहे हैं, '7/12 कोरा करो यानी हमारा कर्ज साफ़ करो'.