कृषि कानूनों पर जारी आंदोलन के बीच सियासत का रंग भी चढ़ता जा रहा है. आज नए कृषि कानूनों के लोकसभा में पास होने का एक साल पूरा हो गया. इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया. अकाली दल के प्रदर्शन के पीछे पंजाब की वो पॉलिटिक्स है, जिसकी धुरी अब किसान आंदोलन बन गया है. हर पार्टी हर दल के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. क्योंकि सभी की कोशिश है किसी भी तरह किसान आंदोलन की तैयार जमीन पर वोट की फसल काटी जा सके. कृषि कानूनों के खिलाफ जंग, सियासी रंग ले चुकी है, और इस जंग के बीच दिल्ली में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने हल्लाबोल दिया. मौका था कृषि कानून लागू होने के एक साल पूरा होने का, जिसे काला दिवस बताते हुए अकाली दल के कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतर आए. बड़ी तादाद में अकाली कार्यकर्ता दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे पर इकट्ठा हुए और फिर संसद की ओर कूच कर दिया. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले ही चौकस था, लिहाजा पुलिस और अकाली कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. देखें वीडियो.
The Shiromani Akali Dal observed September 17 as a Black Day to mark one year of the passage of the contentious farm laws. Leaders and supporters of Akali Dal carried out protest. During the protest clashes broke out between Delhi Police and the protesters. Watch the video for more information.