scorecardresearch
 
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: हाइवे पर संदिग्ध सूटकेस में मिला बम, एजेंसियां चौकन्ना

जम्मू-कश्मीर: हाइवे पर संदिग्ध सूटकेस में मिला बम, एजेंसियां चौकन्ना

जम्मू-कश्मीर के बारामूला-श्रीनगर नेशनल हाईवे के रिंग रोड से विस्फोटक मिलने की घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी. यह विस्फोटक नारबल इलाके में सूटकेस के अंदर रखा हुआ था. जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी की. बम डिस्पोजल स्क्वॉयड ने तेजी से कार्य करते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया और उसे नष्ट कर दिया.

Advertisement
Advertisement