अमेठी में मतदाता सूची को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और बीएलओ के बीच विवाद सामने आया है. बूथ नंबर 209 पर नाम जोड़ने और हटाने के दौरान बीएलओ सुभद्रा मौर्य तथा उनके पति के साथ अभद्रता हुई और उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीएलओ ने उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी है.