scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर सरकार सख्त, जारी की एडवाइजरी

दिल्ली प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर सरकार सख्त, जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार बेहद सतर्क हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली फर्जी और भ्रामक खबरों को रोकने के लिए सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है. सूत्रों के अनुसार, आईटी मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को सार्वजनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़ी गलत जानकारियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं. इस नई एडवाइजरी के तहत, पुराने वीडियो और तस्वीरों को वर्तमान की घटनाओं से जोड़कर पेश करने वाले कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement