scorecardresearch
 
Advertisement

द‍िल्ली से लखनऊ, पटना, जम्मू, बेंगलुरु तक; चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

द‍िल्ली से लखनऊ, पटना, जम्मू, बेंगलुरु तक; चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

देशभर में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का गुस्सा फूट पड़ा है. विपक्ष का यह विरोध प्रदर्शन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में सड़कों पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. लखनऊ से लेकर पटना और बेंगलुरु से लेकर जम्मू तक विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ पूरी ताकत से मोर्चा खोल दिया है. बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने कमान संभाली, जहां तेजस्वी यादव और मीसा भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान सुरक्षा बलों और राजद कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली.

Advertisement
Advertisement